Adityapur Thief Terror: आदित्यपुर में सर चढ़कर बोल रहा है चोरों का आतंक, रिहायशी कॉलोनी के घर में घुसकर स्कूटी की चोरी ,सीसीटीवी में चोर हुआ कैद VIDEO

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. छिटपुट चोरी की घटनाओं के बीच लगातार गाड़ी चोरी के मामले भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा घटना शुक्रवार रात 9 बजे का है जहां रिहायशी कॉलोनी के एक घर में घुसकर चोर ने बड़े ही आसानी से स्कूटी को चुराकर फरार हो गया. चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

CCTV VIDEO
घटनाक्रम के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप कॉलोनी अंतर्गत आदित्यपुर – कांड्रा सड़क से सटे एमए- 65 ,सिद्धीदाता साईं मंदिर के संचालक मनोहर लाल छाबड़ा के पुत्र अतुल छाबड़ा की टीवीएस मोटर ब्लू रंग की स्कूटी (संख्या- JHO5CG-0588) को बड़े ही आसानी से चोर चुरा कर भाग गया. घर में चोर के प्रवेश करने और स्कूटी स्टार्ट कर भागने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इधर मामले को लेकर पीड़ित ने आदित्यपुर थाने में चोरी की घटना की लिखित शिकायत की है.
एस टाइप कॉलोनी में बेतहाशा बढ़ी है चोरी की घटनाएं
एस टाइप कॉलोनी में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. जिसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. रिहायशी इलाका होने के बावजूद यहां कई घरों से छिटपुट चोरी की घटनाएं आम हैं. गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व इसी इलाके से एक साइकिल की भी चोरी हुई थी. इसके अलावा कुछ दिनों पूर्व ही चोरी की घटना को लेकर चोर और कॉलोनी वासियों के बीच मारपीट की घटना भी घटित हुई थी. ऐसा लगता हैं कि चोरों ने इस क्षेत्र को अपना चारागाह बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *