Adityapur traffic police action: आदित्यपुर नगर निगम व ट्रैफिक थाना की बड़ी कार्रवाई: 21 वाहनों पर ऑनलाइन चालान, ₹63,150 जुर्माना

Adityapur (आदित्यपुर) नगर निगम और आदित्यपुर यातायात थाना की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सड़क अवरोध और नो-पार्किंग उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। लंबे समय से सर्विस मार्ग और मुख्य सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे राहगीरों और छोटे वाहनों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी जाम में फंसना पड़ रहा था।

Adityapur Revenue Village: आदित्यपुर : राजस्व ग्रामों के नाम से ‘बस्ती’ शब्द हटाने, खतियानी रैयतों को सम्मान देने की मांग

प्रशासक रवि प्रकाश के निर्देश पर नगर निगम के नगर प्रबंधक, राजस्व पदाधिकारी और यातायात थाना प्रभारी राजू ने अपनी टीम के साथ ऑटो क्लस्टर से आदित्य गार्डन पेट्रोल पंप तक सर्विस रोड का निरीक्षण किया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। वहीं ऑटो क्लस्टर से टोल ब्रिज तक मुख्य सड़क पर दोनों दिशाओं में खड़े भारी वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 21 भारी वाहनों पर नो-पार्किंग के तहत ऑनलाइन चालान जारी करते हुए ₹63,150 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्रवाई देखकर कई ट्रक चालकों ने तुरंत अपने वाहन हटाए। अधिकारियों ने सभी चालकों और कंपनियों को चेतावनी भी दी कि अनावश्यक रूप से ट्रक सड़क पर खड़े न करें और जितना भी सामान कंपनी परिसर के अंदर रखा जा सके, वहीं रखें।

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग जाम की स्थिति पैदा करती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ाती है। उन्होंने सभी से जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

http://Adityapur Ward 18 Camp: वार्ड 18 में ‘सरकार आपके द्वार’ कैंप में उमड़ी भीड़, नेताजी पार्क में फूडी दीदी सेंटर की शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!