Adityapur School girls injured: आदित्यपुर – सापड़ मार्ग में कार की टक्कर से दो छात्राएं घायल

Adityapur: आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ मार्ग पर आनंदपुर में कार की टक्कर से उत्तमडीह की तनिका महतो  व अनिला महतो नामक छात्रा घायल हो गयी. घटना में साइकिल कार के आगे फंस गया. इसकी वजह से कार भी रूक गयी.
घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राजन कुमार ने दोनों छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आनंदपुर में कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *