Rajnagar Bus acident: चाईबासा से राजनगर आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, साइकिल सवार को मारी ठोकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत, 7 बस यात्री घायल

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलियामा तलाई गांव के पास चाईबासा से आ रही यात्री बस साइकिल सवार एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार 7 यात्री घायल हो गए। साइकिल सवार 8 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहा पिता और एक अन्य बच्चा भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चाईबासा से यात्री बस पार्वती टाटा की ओर आ रही थी। इस बीच चलियामा तेलाई गांव के पास साइकिल सवार लाडू बानरा को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे साइकिल सवार लाडो बानरा और साइकिल सवार पुत्र राहुल बानरा घायल हो गए।जबकि साइकिल पर सवार 8 वर्षीय संजय बानरा की बस से कुचलने के कारण मौके पर मौत हो गई। घटना में बस पर सवार 7 यात्री भी घायल हुए जिन्हें फौरन इलाज के लिए राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि साइकिल सवार लाडो बानरा दोनों बच्चों को लेकर बाजार से घर जा रहा था तभी यह सड़क दुर्घटना हुई है। इधर बस में अनियंत्रित होकर पलट ने के बाद कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क जाम किया बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से सड़क जाम खाली कराया गया और यातायात बहाल किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,