Adityapur Vridh Shanti Niketan Silver Jublie: गांधी-शास्त्री के विचार हमेशा रहेंगे प्रासंगिक: जगदीश मंडल

महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष पर वृद्ध शांतिनिकेतन ने मनाया स्थापना रजत वर्ष

Adityapur: आदित्यपुर दो स्थित वृद्धि शांति निकेतन में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वृद्ध शांति निकेतन के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़े:-Adityapur: वृद्ध शांति निकेतन का 23 वा स्थापना दिवस सह गांधी -शास्त्री जयंती का आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य, मंच से संबोधित करते अध्यक्ष

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान मेयर बिनोद श्रीवास्तव, भाजपा नेता गणेश महाली, अध्यक्ष जगदीश मंडल , शैलेंद्र सिंह, चंद्रमा पांडे उपस्थित थे. इस दौरान वृद्ध शांति निकेतन ने अपना स्थापना रजत वर्ष भी मनाया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जगदीश मंडल ने कहा कि गांधी व शास्त्री के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके विचारों को जन्म जन्मांतर तक बुलाया नहीं जा सकता। महात्मा गांधी के बताए मार्ग सत्य, अहिंसा पर चलकर ही हम विश्व गुरु बन सकते हैं। तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री के नारे जय जवान जय किसान से भारत विश्व पटल पर चमक रहा है। जगदीश मंडल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत की विश्व में अलग पहचान है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारे के साथ भारत ऊंचाइयों को छू रहा है। समारोह में उपाध्यक्ष निहार रंजन होर , महासचिव आर एन सिंह, सचिव वीके कुमार ,कोषाध्यक्ष अवधेश ठाकुर, बालाकांत झा, राम गोस्वामी, दुख हरण पंडित ,अरविंद सिंह ,रामनारायण सिंह, आर एन चौधरी, एपी रस्तोगी, सुदामा प्रसाद गुप्ता, एसपी गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव