रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर में 13 लोगों की मौत, एक घायल

रामगढ़ के कुजू पैंकी फोरलेन पर स्कॉर्पियो हादसे में 13 लोगों की मौत

नालंदा से रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में 14 लोग थे सवार

Ranchi (रांची) : झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू स्थित पैंकी फोरलेन पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में नालंदा से रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे।

Death in road accident rises to five: ईचागढ़ बड़ा चुनचुडीया मोड़ सडक़ हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, शवों के पहुंचते गांव में पसरा मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे और धार्मिक यात्रा पर रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कुजू के पैंकी फोरलेन पर देर रात उनकी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

रामगढ़ के कुजू पैंकी फोरलेन पर स्कॉर्पियो हादसे में 13 लोगों की मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल एक व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

रामगढ़ के कुजू पैंकी फोरलेन पर स्कॉर्पियो हादसे में 13 लोगों की मौत

हादसे से इलाके में मचा हड़कंप

एक ही वाहन में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत की खबर से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। सभी मृतक नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों और दुर्घटना की विस्तृत परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार और कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

http://हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना, 7 की दबने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *