Adityapur Ward 18: आदित्यपुर: राममड़ैया बस्ती और आर-टाइप में ₹35 लाख की लागत से नाली निर्माण शुरू, महापौर ,उप महापौर सह स्थानीय पार्षद ने किया शिलान्यास, विकास कार्यों को दी गई गति

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में विकास कार्यों को नया विस्तार देते हुए राममड़ैया बस्ती एवं आर-टाइप क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए महापौर संजय सरदार और उपमहापौर सह वार्ड पार्षद अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इस योजना की नींव रखी।

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति

आदित्यपुर नगर निगम

इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹35 से ₹36 लाख है। नाली निर्माण के पूर्ण होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे विशेषकर मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

महापौर का संबोधन

इस अवसर पर महापौर संजय सरदार ने कहा, “जनहित के हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना हमारी प्रतिबद्धता है। ‘आदित्यपुर फर्स्ट’ के संकल्प के साथ हम नगर निगम के हर वार्ड को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।” स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

​गणमान्य जनों की उपस्थिति:

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, ललन तिवारी, बबलू शर्मा, इंद्रजीत पांडे, निखिल, विशाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तकनीकी पक्ष की देखरेख के लिए नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राहुल पांडे भी मौके पर मौजूद थे।

http://Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा