Adityapur whatsapp fight: आदित्यपुर नगर निगम ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में शीत युद्ध, पार्षद ने माननीय पर क्यों साधा निशाना

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के वार्ड पार्षद और कर्मचारियों के लिए बनाया गया ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप शनिवार को चर्चाओं से भरा रहा. जहां एक वार्ड पार्षद द्वारा नगर निगम के माननीय पर कटाक्ष करते हुए जमकर हमला बोला गया.

वार्ड पार्षद ने व्हाट्सएप ग्रुप में वार्ड में बिजली पोल शिफ्टिंग मामले को लेकर उक्त माननीय द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के मुद्दे को जोरों से उठाया गया है. पार्षद द्वारा जबरदस्त और भारी-भरकम शब्द का प्रयोग कर माननीय को टारगेट किया गया है. हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने माननीय के नाम का खुलासा तो नहीं किया है. लेकिन जिस प्रकार से माननीय की भूमिका लिखी गई है .उससे अधिकांश वार्ड पार्षद मामले को समझ चुके हैं .देखिए वार्ड पार्षद द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में किया गया पोस्ट
वार्ड पार्षद ने जो मैसेज पोस्ट किया है (हु-ब-हु)

आदित्यपुर नगर निगम के एक अनुभवहीन,संवेदनहीन,अलोकप्रिय,सत्ता लोलुप,अदूरदर्शी,प्रभावहीन,आधारहीन,स्वार्थी माननीय जिनके पास न नियत है ना नैतिकता है ना नेतृत्व करने की क्षमता।ऐसे माननीय द्वारा वार्ड संख्या 19 के एक सड़क छाप,चापलूस,कमजोर छवि वाले छुटभैया नेता के सहयोग से रोड नंबर 16 में बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे पोल शिफ्टिंग के काम को अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जनहित के इस अति महत्वपूर्ण काम को प्रभावित किया जा रहा है रोका जा रहा है ।यह ऐसे माननीय हैं जिनका विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। और उनसे मिलना पैदल रांची जाने के समान है। अपने निजी हित के लिए उन्होंने कई लोगों को ठगा है। विश्वासघात किया है।उनका अपने गृह वार्ड में भी कोई जनाधार नहीं है।आप सभी से आग्रह है कि ऐसे लोगों को पहचाने है उनसे दूर रहें,सजग रहें।

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *