Adityapur Woman stole gold: ग्राहक बनकर आयी महिला ने सोने के दो लॉकेट ज्वेलरी शॉप से उड़ाए, सीसीटीवी में तस्वीर कैद, देखें वीडियो

आदित्यपुर थाना रोड स्थित मुकेश ज्वेलर्स (पुराना) में ग्राहक बनकर आयी एक महिला ने सोने के दो लॉकेट पर हाथ साफ किया है, महिला ने ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों से सोने के लॉकेट दिखाने को कहा ,इस बीच मौका देख महिला ने दो लॉकेट अपने जेब में रख दुकान से फरार हो गई।

 

इसे भी पढ़े:-

Seraikela jewelry shop theft: ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़ लाखों के आभूषण की चोरी, चोर हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें CCTV वीडियो

 

मुकेश ज्वेलर्स के प्रोपराइटर जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम को एक सभ्रांत घर की दिखने वाली महिला ग्राहक बनकर दुकान पर आई, जहां महिला ने सोने के लॉकेट दिखाने को कहा , लॉकेट देखने के बहाने महिला ने तीन-तीन ग्राम के दो लॉकेट बड़े ही सफाई से अपने जेब में रख लिए, कुछ देर तक महिला ने प्रोपराइटर जगन्नाथ प्रसाद को अपने बातों में उलझाए रखा और बाद में महिला ने लॉकेट पसंद ना आने की बात कह कर दुकान से बाहर निकल गई ,इस बीच ज्वेलरी शॉप के मालिक जगन्नाथ प्रसाद ने पाया कि महिला को दिखाए गए लॉकेट डिजाइन में से दो लॉकेट गायब हैं,

ये फौरन दुकान के बाहर थाना रोड पर निकले तब तक महिला रफू चक्कर हो चुकी थी, महिला द्वारा किए गए इस चोरी की घटना को सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है, इधर दुकानदार ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

http://Seraikela jewelry shop theft: ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़ लाखों के आभूषण की चोरी, चोर हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें CCTV वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम