आदित्यपुर: विश्व होम्योपैथी दिवस के पावन अवसर पर आज आदित्यपुर-2, रोड नंबर 24 स्थित होम्योपैथी क्लिनिक में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल मरीजों की मुफ्त शुगर और बीपी जांच की गई, बल्कि आवश्यक दवाओं का वितरण भी निःशुल्क किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों ने होम्योपैथी प्रणाली की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इस पद्धति से पुराने से पुराने और जटिल रोगों का जड़ से इलाज संभव है।

गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. नथुनी सिंह, डॉ. एन. आर. सिंह, डॉ. सदाब हसन रिजवी, डॉ. प्रकाश राय, डॉ. सुजीत कुमार सिंह और डॉ. एच. एल. प्रसाद ने अपने विचार साझा किए। सामाजिक क्षेत्र से वार्ड नंबर 17 की पार्षद नीतू शर्मा, टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी श्री प्रकाश विश्वकर्मा, एल.बी.एस.एम कॉलेज की प्रो. चंदन जायसवाल और समाजसेवी शशि आचार्य ने शिरकत की।
कार्यक्रम में श्रीमती सुजाता सिंह, श्रीमती रविंदर कौर, श्रीमती मीरा तिवारी, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती मीरा शर्मा, श्री रमाशंकर पांडे, श्री अरविंद शर्मा, श्री दिलीप शर्मा, श्री अभिषेक मिश्रा, सौरभ पाठक, रोहित कुमार और सपना शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी आगंतुकों को क्लिनिक की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी के उज्जवल स्वास्थ्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।
http://Adityapur: होम्योपैथी डे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, याद किए गए जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन







