Adityapur:NIT छात्र के डूबने पर छात्रों में उबाल, ₹1 करोड़ मुआवजा, अधिकारियों का इस्तीफा और सुरक्षा घेरा; , छात्रों ने 4 मांगों के साथ मुख्य मार्ग किया जाम, वार्ता जारी

NIT छात्र के डूबने पर छात्रों में उबाल

सरायकेला: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष (मेटलर्जी) कोलकाता निवासी छात्र तनवीर के असंगी चेक डैम (खरकई नदी) में डूबने की दुखद घटना के बाद संस्थान परिसर में भारी जनआक्रोश फूट पड़ा है।

रविवार शाम से उग्र सैकड़ों छात्रों ने संस्थान के मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

NIT छात्र के डूबने पर छात्रों में उबाल

​वीडियो बयान में चौथे वर्ष (इलेक्ट्रिकल) के छात्र दीप रंजन ने आंदोलनरत छात्रों की ओर से 4 प्रमुख मांगें रखी हैं:
* ​1. तत्काल रेस्क्यू: नदी में डूबे छात्र के शरीर को शीघ्र अति शीघ्र ढूंढकर बाहर निकाला जाए।
* ​2. ₹1 करोड़ का मुआवजा: एनआईटी प्रबंधन पीड़ित परिवार को अविलंब ₹1 करोड़ का वित्तीय मुआवजा प्रदान करे।
* ​3. जवाबदेही व इस्तीफा: तीन-तीन महत्वपूर्ण पद संभाल रहे अधिकारी सरोज कुमार सरंगी की घोर लापरवाही तय करते हुए उनसे इस्तीफा लिया जाए।
* ​4. स्थायी सुरक्षा व्यवस्था: दुर्घटनास्थल (असंगी घाट) पर तुरंत लोहे का गेट लगाया जाए और 24 घंटे सुरक्षा के लिए 4 गार्ड तैनात किए जाएं।

​छात्रों का गंभीर आरोप है कि दोपहर 3 बजे हादसे की सूचना दिए जाने के बावजूद कॉलेज प्रशासन बिना किसी प्राथमिक बचाव सामग्री (जैसे रस्सी तक) के मौके पर पहुंचा, जिससे समय रहते छात्र को बचाया नहीं जा सका।

​डिप्टी डायरेक्टर ने दी सफ़ाई

​दूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए एनआईटी के डिप्टी डायरेक्टर आर. डी. शर्मा ने कहा यह बेहद दुखद घटना है। दोपहर लगभग 3:30 बजे सूचना मिलते ही चीफ वार्डन, डीन एसडब्ल्यू और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस व एनडीआरएफ (NDRF) की टीम से संपर्क कर रेस्क्यू कार्य तेज कर दिया गया है। चूंकि कैंपस ओपन है और नदी का मार्ग आम रास्ता है, इसलिए इसे पूरी तरह बंद करना व्यावहारिक रूप से कठिन है; हालांकि, संस्थान ने जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं और छात्रों को लगातार सचेत किया जाता है।”

​वर्तमान में स्थानीय आरआईटी थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है और आक्रोशित छात्रों को शांत कराने के साथ-साथ राहत व बचाव कार्य पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत