आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने की बैठक, चाईबासा में 8 जनवरी को होगा उपक्रम जुमूर सह सामाजिक मिलन समारोह

Chaibasa :- चाईबासा हरिगुटु स्थित महासभा कला संस्कृति भवन परिसर में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ बब्लु सुन्डी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न किया गया. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा का सांगठनिक कार्यों पर गंभीरता से लिया गया. अन्य जगहों का सांगठनिक विस्तार हेतु आपसी सहमति एवं प्रभार सौंपा गया.

 

बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा द्वारा सर्वसम्मति से आगामी 8 जनवरी 2023 को उपरुम जुमूर, सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम चाईबासा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. उपरुम-जुमुर, आगामी महाधिवेशन, कुड़मी-महतो आदिवासी मांग के विरोध एवं शहीद दिवस जैसे विभिन्न कार्यों के माध्यम से संगठन को सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही उपरुम-जुमूर के आयोजन संबंधी विभिन्न तैयारी समितियों को लेकर भी चर्चा किया गया. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा केन्द्रीय कमिटि से सुशील सवैंया, अंजु, सामड, प्रकाश पुरती, महर्षि महेन्द्र सिंकु, नीतिन जामुदा, दारे बोदरा, सोमा जेराई, गब्बर सिंह हेम्ब्रम, झारखण्ड प्रदेश कमिटि से गोबिन्द बिरुवा, शंकर चातोम्बा, सिकन्दर हेम्ब्रम, शंकर सिद्दु, जोन हेम्ब्रम, तुलसी बारी, जिला कमिटि से गलाय चातोम्बा, जीत सिंह जोजो,सत्यव्रत बिरुवा, नरेश हेस्सा, अनुमण्डल कमिटि से एलिस बोदरा,अयन सुंडी, बहादुर कालुंडिया, शकुंतला गुईया, सत्येन्द्र लागुरी, आशिष तिरिया, जोगेश्वर पिंगुवा, कमलेश बिरूवा, बंधुराम सोय आदि लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *