अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला को लेकर अधिवक्ता समाज आक्रोश में, घटना की कड़ी निंदा

Chaibasa :- जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अधिवक्ता अमित कुमार आयकत उनकी धर्मपत्नी संध्या आयकत उनके छोटे भाई अधिवक्ता बैधनाथ आयकत (सभी न्यू कॉलोनी संतोषी मंदिर समीप) चाईबासा निवासी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है. आज कोर्ट परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की.

उन्होंने कहा कि मामले को लेकर बुधवार को बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी कमेटी की बैठक आहूत की गई है. जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं के ऊपर हमला करने वाले आरोपियों का केस कोई भी अधिवक्ता नहीं लेंगे.

इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केसर परवेज महासचिव आशीष कुमार सिन्हा के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ