डायन का आरोप लगाकर वृद्ध महिला को गांव में घुमाया, फिर पत्थर से कुच कर दी हत्या 

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के बाईहातू गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला को गांव में घुमाया, फिर उसके बाद पत्थर से कुछ कर हत्या कर दी गई.

इसे भी पढ़ें:- http://Big News : नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की हुई मौत, एक वृद्ध महिला जख्मी

टोंटो थाना क्षेत्र के बाईहातू गांव में डायन का आरोप लगाकर 55 वर्षीय वृद्ध महिला बेलो सिंकू को गांव में घुमा कर पत्थर से हत्या कर देने के मामले में हत्यारों की धमकी से भयभीत परिवार वालों ने 4 माह बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 7 नवंबर 22 की है, महिला बेलो सिंकू को मार डालने के बाद दूसरे दिन आरोपी कूदा बहन्दा, मेरेल बहन्दा और लादूरा बहन्दा ने मृतका के घर जाकर उसके पुत्र से कहा तुम्हारी मां को हम लोगों ने मार डाला है. लादूरा बहन्दा ने कहा गांव के ओझा शारदा सिंकू ने मेरे घर में पूजा किया था और उसी ने बताया तुम्हारी मां डायन है. उसने ही मेरी पत्नी को खाया है. उसको जंगल पहाड़ में मत खोजो. उसे हम लोगों ने पत्थर से कुचलकर मार दिया है. 4 माह बाद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद टोंटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लादूरा बहन्दा को गिरफ्तार कर पूछताछ की और उसे जेल भेजा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा