आदित्यपुर एमआइजी फ्लैट निवासी अग्रवाल दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद में दी जान

Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन्डली बस्ती स्थित एमआइजी फ्लैट में रहने वाले मुकेश अग्रवाल और वीणा अग्रवाल नामक दंपत्ति ने शनिवार दोपहर 1:30 बजे अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश अग्रवाल का संपत्ति विवाद परिवार में चल रहा था। इस बीच परिवार के कुछ लोग विवाद सुलझाने आदित्यपुर थाना पहुंचे थे। इसी बीच दोनों दंपत्ति ने कमरे में एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतक के पिता घर में मौजूद थे। जिन्होंने अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। इधर घटना के फौरन बाद आदित्यपुर पुलिस द्वारा दंपत्ति के शव को लेकर एमजीएम अस्पताल भेजा गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक मुकेश अग्रवाल फिलहाल में जमोटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था. गौरतलब है कि मृतक कुल 5 भाई हैं। वही मौके पर मौजूद एक भाई और उसकी पत्नी से घटना के संबंध में पूछे जाने पर वह वहां से भाग खड़े हुए।

2 साल पहले खरीदा था एमआइजी फ्लैट

मृतक मुकेश अग्रवाल का परिवार व्यवसाय से जुड़ा है ।लेकिन वर्तमान में पारिवारिक विवाद को लेकर मुकेश ने 2 साल पहले ही दिन्डली बस्ती से सटे हाउसिंग के एमआइजी फ्लैट खरीदा था। जहां वह अपनी पत्नी और वृद्ध माता-पिता के साथ रहता था। इधर पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद पता चला है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग