यादव समन्वय समिति आम सभा में अजीत कुमार पुनः बने अध्यक्ष, राजकिशोर यादव संरक्षक

Adityapur: यादव समन्वय समिति कोल्हान प्रमंडल का वार्षिक आमसभा रविवार को आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर सभागार में आयोजित किया गया. जिसमें गहमागहमी के बीच चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराया गया.
यादव समन्वय समिति कोल्हान प्रमंडल आम सभा में सर्वसम्मति से दोबारा इंजीनियर अजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष चुन लिया गया. वही राजकिशोर यादव को संरक्षक बनाया गया आमसभा में चेयरमैन का पद सृजित करते हुए सत्य प्रकाश सुधांशू को चेयरमैन मनोनीत किया गया. इससे पूर्व काफी जोरआजमाइश हुई. वहीं उपाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र कुमार यादव, महासचिव के रूप में उमेश प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष के रूप में अर्जुन प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया. संगठन सचिव के रूप में सात लोगों को चुना जाना था लेकिन आज छह लोगों को चुना गया जिसमें विश्वनाथ यादव, राम लखन यादव, बैजू यादव, राजू यादव, सुनील यादव, भरत यादव को चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीनिवास यादव, घनश्याम यादव, विजेंद्र यादव, रिंकू यादव, अरविंद राय, सुरेमन यादव, रामाशीष यादव, नरेश यादव, शंभू राय, श्री राय, कमलकांत यादव, आदि को चुना गया. आम सभा में डॉ ओपी आनंद, एसएन यादव, राम वचन राय, डीएन सिंह यादव को नियंत्रण मंडल के रूप में चुना गया. कृष्णा यादव, संजय यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *