आजादी का अमृत महोत्सव : CRPF174 ने निकाली तिरंगा यात्रा, मोटरसाइकिल से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण

Chaibasa:- सीआरपीएफ 174 बटालियन ने पुलिस लाइन स्थित हेड क्वार्टर मुख्यालय से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा रैली निकाली. इस तिरंगा रैली का नेतृत्व सीआरपीएफ 174 बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार सिंह ने किया. इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी अश्वनी कुमार झा, डिप्टी कमांडेंट कुलदीप व इंस्पेक्टर विद्याधर के नेतृत्व में 100 से अधिक की संख्या में जवान इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.

सभी जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए पहले शहीद पार्क के पास पहुंचे, वहां से सभी ने शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया. शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण करने के बाद यह यात्रा पुन: पुलिस लाइंस स्थित हेड क्वार्टर में आकर समाप्त हो गई.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा