जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग ने मनाया क्रिसमस महोत्सव

 

 Jamshedpur : ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के बीएड विभाग द्वारा क्रिसमस महोत्सव मनाया गया. जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या डॉक्टर वीणा प्रियदर्शी थी. कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. उसके बाद बीएड के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर डोरिस दास द्वारा फूलों का पौधा देकर प्राचार्या को स्वागत किया.

इसे भी पढ़े:-

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में दीपावली पर उज्जवला महोत्सव की धूम

 इस अवसर पर बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव द्वारा कोऑर्डिनेटर को फूलों का पौधा देकर स्वागत किया. महाविद्यालय के प्राचार्या ने कहा कि हमारे देश में अनेक धर्म के लोग रहते हैं और सभी धर्म का आदर करना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है. हम लोग सब मिलकर सभी त्यौहार मनाते हैं और उनके खुशियों में शामिल होते हैं. सभी छात्राओं एवं कर्मचारियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर ने भी अपना विचार व्यक्त की. मंच का संचालन अंजना सिंह, एवं दीप्ति करकट्टा द्वारा किया गया.

 इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव, डॉ पूनम ठाकुर, डॉ श्वेता बागडे, जया शर्मा, प्रीति सिंह, रानी सिंह, मोइत्री, सरिता गगरई के अलावा दोनों सेमेस्टर के छात्राएं मौजूद थी.

http://नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में दीपावली पर उज्जवला महोत्सव की धूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला