सड़क हादसे में माता-पिता खो चुके बच्चों से मिलने एवं आर्थिक सहायता करने पहुंचे बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो

Dhanbad (DN PANDEY) : झरिया इलाके के कांड्रा बस्ती के गौराई कुल्ही निवासी स्वर्गीय धनंजय गोराई के आवास पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. परिवार के लोगों से मिलकर परिवार का हालचाल जाना.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैस पाइपलाइन की चोरी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, ट्रक एवं भारी संख्या में पाईप जब्त

इस दौरान बाघमारा विधायक द्वारा उनके पुत्र एवं पुत्री के शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता भी किया. बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले स्वर्गीय धनंजय गौराई एवं उनकी धर्मपत्नी आशा देवी का बलियापुर में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से सड़क हादसे के दौरान मौके पर ही मौत हो गई थी. जिसके बाद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मृतक गोराई दंपत्ति के घर उनके परिवार एवं बच्चों को ढाढस बधाने पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि वह हमेशा इस परिवार का देखभाल करेंगे. इनकी मदद करेंगे और भविष्य में कभी भी इनके बच्चों के शिक्षा को बाधित नहीं होने देंगे.

वही इस संबंध में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि धनंजय गोराई के बच्चे पढ़ने में बहुत अच्छे हैं और ऐसे बच्चों की पढ़ाई को किसी भी कारण से वह रुकने नहीं देंगे विधायक होने के नाते समाज में ऐसे लोगों की मदद करना उनका फर्ज है.

वहीं मृतक धनंजय गोराई के पुत्र एवं पुत्री ने कहा की बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के द्वारा उन्हें यह विश्वास दिया गया है विधायक जी उनकी हमेशा मदद करेंगे. गौरतलब है कि ढुल्लू महतो झरिया के विधायक भी नहीं है वह बाघमारा विधानसभा के विधायक हैं फिर भी वह लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते रहते हैं.

इसे भी पढ़ें:- http://नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हुआ आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *