Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - तांबो चौक के हिंसा मामले में 16 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 74 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR दर्ज, बाकी की तलाश जारी
Chaibasa

तांबो चौक के हिंसा मामले में 16 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 74 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR दर्ज, बाकी की तलाश जारी

By The News24 Live31/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
चाईबासा न्यायालय
चाईबासा न्यायालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा के तांबो चौक में 27 अक्टूबर को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों की जमानत याचिका मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) अक्षत श्रीवास्तव की अदालत ने खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

चाईबासा में बवाल: नो-एंट्री आंदोलन में पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत, पथराव और लाठीचार्ज से थर्राया शहर

चाईबासा न्यायालय
चाईबासा न्यायालय

यह मामला हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित है। इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संदीप अनुराग टोपनो ने मुफ्फस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

 नामजद आरोपियों में कई गांवों के लोग शामिल

जिनकी जमानत याचिका खारिज की गई है, उनमें मुफ्फस्सिल के हाड़ीरा गांव निवासी लक्ष्मी कुंटिया, गीतिलपी की दुखनी संवैया, शिवानी संवैया, दुंबी संवैया, बुकरू संवैया, श्रीकांत मुंदुइया, राजा तांबिया, तांतनगर के मनीष चंद्र समद, जोजोहातु की सूमी लागुरी, बादुड़ी की नानीया पूर्ति और तुलसी पूर्ति, झींकपानी के डुबूलिया कुंकल, कुमारडुंगी के रविंद्र गागराई, अंकुल कुट्टी के अविनाश कुदादा, मझगांव के साहिल बिरुवा, राजनगर के साइमन तियू और तांबो चौक के नदीम शेख शामिल हैं।

क्या है मामला

घटना 27 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। तांबो चौक पर 74 नामजद और लगभग 500 अज्ञात लोगों ने प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने पहले ही धारा 144 लागू की थी और भीड़ को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

इस घटना में पुलिस भी हुए घयाल

स्थिति बिगड़ने पर जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में एसडीपीओ बाहमन टुटी, सार्जेंट मेजर मंशू गोप, एएसआई मेघनाथ मंडल, मिथुन कुमार और आरक्षी पराशर गोप समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने हिंसा में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी की तलाश जारी है। प्रशासन ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://चाईबासा में नो-एंट्री विवाद: 16 लोग गिरफ्तार, आदिवासी समाज ने दिया प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#JharkhandNews #PoliceAction BailRejected chaibasa Jharkhand crime news TamboChowk Violence westsinghbhum चाईबासा जमानत खारिज झारखंड तांबो चौक हिंसा पश्चिमी सिंहभूम पुलिस झड़प
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d