Bhojpuri cine star Akshara Singh in Adityapur: आदित्यपुर में समय होम्स के “सफायर” प्रोजेक्ट लॉन्चिंग में भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने बांधा समां

 Saraikela: आदित्यपुर स्थित सतबहनी में समय होम्स के टाउनशिप प्रोजेक्ट सफायर की लॉन्चिंग कार्यक्रम में रविवार को शिरकत करने भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह पहुंची, जहां फिल्मी गीतों के अलावा भोजपुरी गीत गाकर इन्होंने दर्शकों को झुमाया।

ये भी पढ़े: Adityapur:  समय होम्स के लग्जरी टाउनशिप “द सफायर” का शुभारंभ 29 अक्टूबर को, भोजपुरी सिने सुपरस्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने प्रोजेक्ट की लांचिंग की ,जिसके साथ ही इन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस भी दिया.जहां अक्षरा सिंह ने हिंदी और भोजपुरी गीत गाकर महफिल की रौनक बढ़ा दी भरी, गहमा-गहमी के बीच अक्षरा सिंह की एक झलक पाने दर्शन आतुर दिखे.हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम, के अलावा नागपुरी गीत मैं तो दीवाना छैला, मोर 18 बरस ही गइले रे, गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में कोलकाता की मशहूर सैक्सोफोनईस्ट लिपिक सामंता ने भी अपना परफॉर्मेंस दिया, जहां इन्होंने सैक्सोफोन पर कई फ़िल्मी गीतों के धुन बजाकर लोगों को भी खूब झुमाया.

मशहूर सैक्सोफोनईस्ट लिपिक सामंता परफॉर्मेंस देते

इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब से भी कलाकार हो रहे फेमस

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने कहा कि अब स्ट्रगल का दौर सोशल मीडिया के सक्रिय होने के चलते काम हुआ है,आज लोग यूट्यूब और रील्स बनाकर भी नाम हासिल कर रहे हैं, हालांकि रील बनाना भी कोई आसान काम नहीं है ,इसमें भी मेहनत लगता है, अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई नए चेहरे सामने आ रहे हैं जो काफी बेहतर काम कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि मेहनत के बदौलत ही कलाकारों को सफलता प्राप्त हो सकती है, स्ट्रगल तो स्टार के जीवन का हिस्सा होता है।

महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म अक्षरा होगी रिलीज

सिने स्टार अक्षरा सिंह ने बताया कि जल्द ही महिला सशक्तिकरण के थीम पर ये फिल्म अक्षरा बना रही हैं. जो जल्द ही रूपले पर्दे पर रिलीज होगी .इन्होंने बताया कि इसके अलावा एक के बाद एक कई भोजपुरी और हिंदी फिल्म भी दर्शकों को देखने मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत