वज्रपात की चपेट में आने से साईकल सवार व्यक्ति की मौत

Chaibasa:-  मंझारी थाना अंतर्गत ईपिलसिंगी पंचायत के लुपुंगहातु टोला के सिरामसाई में ठनका गिरने से माका मुंदुईया उर्फ रेला नामक व्यक्ति की मौत हो गई. वह झींकपानी थाना क्षेत्र के चिड़िया पहाड़ी गांव के टोला पतासाई का रहने वाला था. दो बच्चों के पिता माका मुंदुईया गुरूवार को पांगा गाँव उनके साढ़ू घर से अपना गांव पातासाई लौट रहा था.

लौटने के दरमियान बारिश होने पर वह ईपिलसिंगी गांव में कुछ देर रुक गया. बारिश खत्म होने के बाद अपनी साइकिल से जैसे ही सिरामसाई गांव के पास पहुंचा वज्रपात की चपेट में आ गया. वज्रपात की चपेट में आने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *