सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: JSSC-PGT शिक्षक नियुक्ति के नाम पर 10 लाख की घूस लेते आरक्षी गिरफ्तार, शैक्षणिक दस्तावेज, रिक्त चेक और प्रवेश पत्र समेत कई संदिग्ध सामग्रियां बरामद

JSSC PGT शिक्षक घोटाला

सरायकेला : झारखंड में शिक्षक नियुक्ति के नाम पर ठगी और भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में JSSC-PGT शिक्षक नियुक्ति पत्र दिलाने के बदले 10 लाख रुपए की घूस मांगते हुए एक आरक्षी को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

आरोपी की पहचान रांची निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो J.A.R.F-05 कंपनी में आरक्षी के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कारागार (जेल) भेज दिया है।

चाईबासा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 70 हजार रुपये घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

​चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने सूचित किया कि 9 जुलाई 2026 को आरोपी सुशील कुमार चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ स्थित देवीलाल साव के आवास पर पहुंचा था। वह उनकी पुत्री को JSSC-PGT का नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की घूस स्वीकार करने आया था। इसकी भनक लगते ही देवीलाल साव के साले गुरुचरण साव और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के सुपुर्द कर दिया।

​थाना प्रभारी और अनुमंडल अधिकारी द्वारा आरोपी के झोले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान JSSC-PGT के दो प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड), दो मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आवेदकों के कंप्यूटरीकृत विवरण की प्रतियां, उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति, छह रिक्त (ब्लैंक) चेक, एक आधार कार्ड और दो चलभाष (मोबाइल) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चौका थाना कांड संख्या 27/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस इस षड्यंत्र के अन्य सह-अपराधियों की खोज में जुटी है।

http://Saraikela Acb Arrest: सरायकेला ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *