BIG BREAKING : गोइलकेरा के ईचाहातु में आईईडी ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

Chaibasa:- गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु में बुधवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए एक आईईडी ब्लास्ट हो गया. इस आईईडी के विस्फोट होने से 52 वर्षीय ग्रामीण कृष्णा पूर्ति की मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी 45 वर्षीय नंदी पूर्ति ब्लास्ट की चपेट में आने के कारण घायल हो गईं हैं. पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है.

 

ईचाहातु गांव का यह दंपति सुबह खेत में लगी अरहर की फसल को देखने जा रहा था. मुख्य सड़क से कुछ दूर पगडंडियों से होते हुए खेतों की ओर जाने के दौरान जमीन के नीचे लगा आईईडी ब्लास्ट कर गया. जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजने के लिए घटनास्थल से घर लाया गया था. जहां कृष्णा पूर्ति की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम