Chaibasa: भाजपा जिला कमिटी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपती चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर मनाया विजय उत्सव

Chaibasa:- भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपती चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर चाईबासा में विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने पार्टी झंडे के साथ स्थानीय नगाड़ा दामा दुमुल के ताल में नृत्य करते, आतिशबाजी कर,आमजन को लड्डू खिलाते हुए जुलुस के रूप में जैन मार्किट चौक से सदर थाना होते हुए द्रौपदी मुर्मू जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद आदि नारा लगाते हुए पोस्ट आफिस चौक पहुंचा। जहां काफी देर तक महिला और पुरुष कार्यकर्ता स्थानीय आदिवासी परंपरा के नृत्य काफी जोश के साथ किया। पोस्टआफिस चौक पहुंच कर लड्डू वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, चाईबासा के पूर्व प्रत्यासी जे बी तुबिद, पूर्व विधायक शशि सामड, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराइ, राकेश शर्मा, प्रताप कटियार, जिला परिसद सदस्य लालमुनी पूर्ती, लंकेश्वर तामसोय, हेमन्त कुमार केशरी, गीता बालमुचू, दुर्गावती बोइपाई, शुशीला पूर्ती, रायमुनि कुंटीया, लेम्बवती पूर्ती, नीतिमा, सूकमती बिरुवा, जानकी देबी, रामेश्वर तैसुम, संजय पति, सुकलाल कुंकल, जयपाल सिंह कुंकल, सतीश पूरी, संजय पांडे, विजय मेलगंडी, अक्षय खत्री, विपप्लव सिंह व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता विजय जुलूस में शामिल हुए।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *