भाजपा ने 2024 की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की विशेष बैठक, उदय सिंहदेव को सिंहभूम लोकसभा प्रभारी और संजय पांडे को सह प्रभारी बनाया गया

Chaibasa:- भारतीय जनता पार्टी ने 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस के मद्देनजर आज जिला पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सह संयोजक सरोज सिंह ने बतौर सिंहभूम लोकसभा सीट पर जीत को सुनिश्चित करने को लेकर विशेष बैठक की गई. इस दौरान पार्टी नेतृत्व के विषयों के बारे में विस्तृत रूप से सिंहभूम लोकसभा के चाईबासा, मंझगाव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर और सरायकेला विधानसभा के मुख्य कार्यकर्ताओं को बताया गया। उन्होंने बताया कि क्लस्टर इंचार्ज भारत सरकार के रेल, कोयला और खदान राज्य मंत्री दानवे रायसाहब और जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को बनाया गया है। साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव को सिंहभूम लोकसभा प्रभारी और संजय पांडे को सह प्रभारी बनाया।

दोनों मंत्रीगण हर माह तीन दिन जिले में प्रवास कर 2024 की लोकसभा में सिंहभूम सीट की जीत सुनिश्चित करने का संगठनात्मिक कार्य करेंगे। बैठक में आदित्यपुर के महापौर विनोद श्रीवास्तव, खरसावां सरायकेला जिलाध्यक्ष विजय माहतो, पूर्व विधायको में जवाहर लाल बानरा, गुरुचरण नायक, बड़कुंवर गागराई, पुतकर हेम्ब्रम, शशी भूषण सामड, जेबी तुबिद, अशोक सारंगी, ललित गिलुवा, सुकलाल कुंकल, राकेश शर्मा, इंद्रजीत सामड, प्रताप कटियार, हेमन्त कुमार केशरी, अमरेश प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, अनंत शयनम, राकेश मिश्रा, गणेश माहली, दिनेश नंदी, मनीष राम, शम्भू हाजरा, शकुंतला माहली, गीता बालमुचू, चामी मुर्मू, दुर्गावती बोइपाई, शुशीला केरकेट्टा, पंकज कुमार, चंदन झा, हरेकृष्ण प्रधान, रमेश हांसदा, विजय मेलगंडी, पंकज खिरवाल, गुलशन सुंडी के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *