भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार ने नगर निगम वार्ड 1 और 2 में अधूरे योजनाओं को पूरा करने प्रशासक को सौंपा मांग पत्र

Adityapur News : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1 एवं 2 में अधूरे पड़े सड़क नाली निर्माण समेत अन्य योजनाओं को समय से पूरा किए जाने की मांग को लेकर, भारतीय जनता पार्टी सरायकेला जिला एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासक को एक मांग पत्र सौंपा गया.

इसे भी पढे :- http://विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी जोरो पर, प्रसिद्व कलाकारो द्वारा जनजातीय भाषा में आयोजित होगी ऑरकेस्ट्रा और संस्कृति कार्यक्रम

मांग पत्र के माध्यम से 5 समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है ,जिसमें समर सिंह के घर से सपड़ा मुख्य सड़क तक नाली और सड़क निर्माण, वार्ड दो में बुद्धेश्वर सरदार के घर से गोकुल सरदार के घर तक पीसीसी पथ निर्माण. सत्संग मंदिर से मनोज दास के घर तक सड़क निर्माण, धीराजगंज फुटबॉल मैदान से होते हुए टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क तक सड़क का निर्माण, हरजीत सिंह के घर से गुरदीप सिंह के घर तक पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण, जैसे मांगों को उठाया गया है. एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने कहा कि अल्टीमेटम देकर सभी योजनाओं को समय से पूरा किए जाने की मांग नगर निगम प्रशासन से की गई है. इस मौके पर पूर्व स्थानीय वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, आदित्यपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,भाजपा नेता विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढे :- Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम के नाली निर्माण का कार्य गम्हरिया प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियो ने रुकवाया Video 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *