BJP एसटी मोर्चा ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर लगाए नारे

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बुधवार को चक्रधरपुर शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ एनएच 75(ई) पर तिरंगा यात्रा निकाल कर जश्न मनाया गया. तिरंगा यात्रा एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बांकिरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शशिभूषण सामाड, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालती गिलुवा ने आदिवासी मित्र मंडल पोटका स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिसके बाद सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा निकाली गई.

इस तिरंगा यात्रा के दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयघोष के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद से गूंजता रहा. पैदल यात्रा कड़ाके की धूप में निकल कर पवन चौक पहुंची, जहां जमकर मदार के थाप पर नृत्‍य प्रस्तुत कर आतिशबाजी की गई. मौके पर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, अनिल बोदरा, नगर संयोजक राजू कसेरा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष कुश पुरती, मंगल बोदरा, प्रधान सुंबरुई, गौतम रवानी, परमेश्वर बोदरा समेत काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग