भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन, सरकार के खिलाफ जमकर किया नारेबाज

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के उपस्थिति में चाईबासा नगर के द्वारा चाईबासा पोस्ट ऑफिस चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन किया और वर्तमान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया.पूरा पोस्ट ऑफिस चौक झारखंड सरकार मुर्दाबाद मुर्दाबाद, कमीशन खोर गद्दी छोड़, हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारों से गूंजा.

इसे भी पढे :-इचा डैम निर्माण को लेकर अब आर पार की लड़ाई के मूड में ग्रामीण, भूअर्जन पदाधिकारी का पुतला दहन कर किया नारेबाजी

भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री के नेतृत्व में तालिबानी मानसिकता वाली हेमंत सरकार ने जो कल राँची में भाजपा के शांतिपूर्ण सचिवालय घेराव के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर लाठियां और आंसू गैस के गोले बरसाए गए तथा भाजपा के सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए. इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मनाते हुए हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया।

हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन,
हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन,

काला दिवस पर पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष सतीश पुरी,अनूप सुल्तानिया , गीता बालमुचु, दिनेश चंद्र नंदी, चन्दन झा,दुर्गावती वोयपाई, रंजन प्रसाद ,रवि विश्वकर्मा, रामानुज प्रसाद शर्मा, अमित जयसवाल, नवीन गुप्ता, अक्षय खत्री ,मनोज लियांगी ,विप्लव सिंह ,शयनम, आलोक झा, मुकेश योगी, नारायण पाडिया, सुमित प्रजापति, नीरज गुप्ता,मनोज आजाद, हर्ष रवानी, अक्षय साव, नितिन विश्वकर्मा, गौतम माहतो, पवन शर्मा, मनिकांत पोद्दार, शैलेश वाजपेयी,राकेश शर्मा, शिव बजाज,रोहित मुंडा एवं भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा