Chaibasa News : नदी में मिला 5 माह की बच्ची का शव, पुलिस कर रही तहकीकात

Chaibasa :- जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत कूदाहातु गाँव के समीप गुमड़ा नदी से एक बच्ची का शव बरामद हुआ है. शव देख ग्रामीणों ने थाना को सूचित किया है. जिसके बाद थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे ले लिया है.

सुबह ग्रामीण गुमड़ा नदी में स्नान आदि को गए थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने शव को देखा उसके बाद थाना को सुचना दी. थाना प्रभारी ने बताया कि शव 5 माह कि बच्ची का है. लेकिन यह बच्ची किसकी है और कहां की है यह जानकारी अब तक नहीं लग सका है. यह भी हो सकता है की किसी अन्य जगह से शव बहते हुए यंहा आ गया है. इसकी तहकीकात पुलिस कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *