Adityapur: रेस्टोरेंट मैनेजर को पिस्टल का भय दिखाने के आरोपी बाबू दास के विरुद्ध मामला दर्ज,CCTV फुटेज में देखे वारदात

आदित्यपुर: सरायकेला ज़िले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेनिंग मोड़ के पास स्थित रेस्टोरेंट में खाना विवाद को लेकर मैनेजर के साथ बदतमीजी, मारपीट करने और पिस्टल का भय दिखाने के आरोप में पुलिस ने मामले के आरोपी बाबूदास के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV VIDEO
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट् संचालक और कांड के वादी संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के अनुसंधान में जुट गई है। इधर पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर भी छापामारी कर रही है। बुधवार को घटना के दिन होटल के किचन में आरोपी बाबू दास द्वारा जबरन घुसकर मैनेजर के साथ बदतमीजी मारपीट और पिस्टल सटाए जाने का वीडियो फुटेज सामने आया है जिसे आधार मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का एक राजनीतिक दल से भी जुड़ाव है। जिसके चलते पुलिस पर कांड दर्ज न करने का भी अत्यधिक दबाव था, बावजूद इसके आदित्यपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.बताया जाता है कि युवक बाबू दास जो गम्हरिया ब्लॉक के पास रहने वाला है वह पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *