आदित्यपुर :घर से 4 लाख मूल्य के नगद और आभूषण की हुई चोरी

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी चोरों ने घर का ताला तोड़ तकरीबन 4 लाख मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार रात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया शिवपुरी कॉलोनी निवासी बर्तन कारोबारी सनातन पाल रविवार शाम अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। इस बीच चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ते हुए घर में प्रवेश किया और सभी सामानों को बिखेरते हुए अलमारी में रखे 2 लाख नगद और तकरीबन 2 लाख मूल्य के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इधर वापस घर लौटने पर कारोबारी सनातन पाल ने पाया कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है और सभी सामान भी बिखरे पड़े हैं। इन्होंने पाया कि अलमारी में रखे गए नकदी और आभूषण भी गायब है। घटना की जानकारी फौरन आदित्यपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इधर रिहायशी इलाके में हुई चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *