पशु तस्कर ले जा रहे थे सैकड़ों गोवंशीय पशु, पशु तस्कर फरार

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला के चक्रधरपुर में पशु तस्करों द्वारा ले जाये जा रहे सैकड़ों गोवंशीय पशुओं को आज अहले सुबह पुलिस ने पकड़ा है. जबकि पशु तस्कर पुलिस को देख फरार हो गये.

http://Saraikela Arrest: मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार

 

बताया जा रहा है कि पशु तस्कर इन पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर के लौड़ीया गांव के पास छापेमारी करते हुए इन गोवंशीय पशुओं को पकड़ा है. हाल के दिनों में पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले भी चक्रधरपुर और सोनुआ थानाक्षेत्र में भी तस्करों द्वारा ले जाये जा रहे भारी संख्या में गोवंशीय पशुओं को पकड़ा था. जिसमें पुलिस ने कई तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

Adityapur Cattle Smuggler: सुमो में पशु तस्करी कर ले जा रहे चालक को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, चालक समेत गाड़ी पुलिस के हवाले, 5 पशु बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *