आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जाने क्या है मामला

Jamshedpur :- आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू को उनके कदमा आवास पर सुबह से ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. उनके घर की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है. घर से उन्हें कहीं जाने की अनुमति नहीं है. बता दें कि आज अभियान के सदस्यों ने प्रधानमंत्री द्वारा सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं किए जाने पर आत्मदाह करने की घोषणा की थी.

इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने सालखन मुर्मू को हाउस अरेस्ट कर लिया है. हालांकि पुलिस द्वारा सालखन मुर्मू को कुछ कहा नहीं गया है. लेकिन उनके घर की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है और किसी के भी घर में आने या बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है. जानकारी देते हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा आज सेंगल अभियान अपने हक और अधिकार के लिए लड़ रहा है पर उनके हक व अधिकार को पैरो तले कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा. अब एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत