चाईबासा : कांग्रेस जिला कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष हसलुद्दीन खान ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा भाजपा दामन

Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी ने सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए आज से चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया. बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन चाईबासा स्थित खूंटखटी मैदान में आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Ranbir Singh Bjp Join:रणवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यa

इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बाबूलाल मरांडी के समक्ष बड़ी संख्या में कांग्रेस जिला कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष हसलुद्दीन खान ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा लिया.

सभी लोगों का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर स्वागत किया. कांग्रेस कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष हसुलुदुद्दीन खान ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामने की प्रक्रिया के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह शुरू से ही मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के साथ रहे हैं. गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद उन लोगों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी मतों से विजय बनाने के लिए एड़ी चोटी एक कर देंगे, बाबूलाल मरांडी और गीता कोड़ा ने सभी का स्वागत किया.

http://Adityapur Ranbir Singh Bjp Join:रणवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी सदस्यता भाजपा प्रदेश अध्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *