चाईबासा : जिला झामुमो की बैठक 30 अगस्त को परिसदन चाईबासा में

Chaibasa (चाईबासा) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और दिशूम गुरु शिबू सोरेन जी का ‘ अन्तिम जोहार यात्रा ‘ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव में जोरशोर से प्रचार प्रसार चलाने को लेकर कल 30 अगस्त, दिन शनिवार, समय 10 बजे से स्थानीय परिसदन चाईबासा में झामुमो जिला समिति की ओर से बैठक का आयोजन रखा गया है.

चाईबासा : झामुमो ने पुतला दहन कर किया केंद्र सरकार का विरोध

इस बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद श्रीमती जोबा माझी, विधायक सुखराम उराँव, विधायक निरल पुरती, विधायक जगत माझी, झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत जिले में निवास करने वाले सभी झामुमो केंद्रीय सदस्य व पदाधिकारी, जिला समिति के पदाधिकारी और प्रखंड / नगर समिति के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

झारखण्ड विधानसभा में मंत्री दीपक बिरुवा द्वारा दिशूम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दिलाने के प्रस्ताव को सदन से ध्वनि मत से पारित किये जाने को लेकर झामुमो जिला समिति ने सदन के सभी माननीय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है.

http://पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कालुण्डिया पर हुए जानलेवा हमला का जिला झामुमो प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने की कड़ी निंदा