द्वितीय चरण में प्रयुक्त मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ किया गया रवाना

Chaibasa:- त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन – 2022 के द्वितीय चरण के मतदान हेतु टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर स्थित बहुउद्देशीय में द्वितीय चरण में प्रयुक्त मतदान कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 19 मई 2022 को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण करते हुए मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया था.

जिसमें आनंदपुर प्रखंड के सभी 89 बूथ के मतदान कर्मियों एवं मनोहरपुर प्रखंड के 140 बूथ के मतदान कर्मियों को वाहन से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया था. जहां से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अनन्य मित्तल में मनोहरपुर के लिए रवाना किया गया. कर्मियों के मनोहरपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में प्रतिनियुक्त संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा रिसीव किया जाएगा. साथ ही सभी मतदान कर्मियों को वाहन से अपने निर्धारित कलस्टर के लिए रवाना किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम