पंचायत चुनाव द्वितीय चरण के 695 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न करवाने को मतदान कर्मियों को किया गया रवाना

Chaibasa:- टाटा कॉलेज बहुउद्देशीय सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में द्वितीय चरण में प्रयुक्त मतदान कर्मियों को शुभकामनाओं सहित उनके दायित्व से एक बार पुनः अवगत करवाते हुए रवाना किया गया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के द्वितीय चरण के तहत जिले के गुदड़ी, आनंदपुर, मनोहरपुर, नोवामुण्डी एवं टोंटो प्रखंड में 19 मई को 695 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संपन्न कराया कराया जाना है.

जिसके निमित्त आज 18 मई को टोंटो के 94 बूथ के लिए 376 मतदान कर्मी, नोवान्मुंडी के 224 बूथ के लिए 894 मतदान कर्मी को नियुक्ति पत्र का वितरण करते हुए मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया है. टोंटो का 18 सेक्टर और नोवान्मुंडी का 27 सेक्टर को आज निर्धारित सुरक्षित सड़क मार्ग के माध्यम से रवाना किया गया है. ज्ञात रहे विगत दिवस में P-1 मे टोन्टो के 36 बूथ,आनंदपुर का 89 बूथ, मनोहरपुर का 189 बूथ, गुदडी का 69 बूथ के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया जा चुका है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’