चाईबासा: एसपी ने जेपीएससी उत्तीर्ण 2 पुअनि को किया सम्मानित, 21थानों में महिला हेल्प डेस्क के तहत स्कूटी एवं टैब का किया वितरण

Chaibasa – पुलिस केंद्र चाईबासा में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा आशुतोष शेखर ने आयोजित एक कार्यक्रम में JPSC के परीक्षा में उत्तीर्ण चाईबासा पुलिस परिवार के पुअनि मुक्ति किडो और पुअनि अरविंद तिर्की को माला पहनाकर एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

साथ ही चाईबासा जिले के 21 थानों में महिला हेल्प डेस्क में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कूटी एवं टैब का वितरण किया गया। जिले के प्रत्येक थाना में एक एक स्कूटी प्रदान किया गया। यह स्कूटी महिला पुलिस कर्मियों के लिए पेट्रोलिंग करने में कारगर साबित होगा। मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्भया फंड उपलब्ध कराया गया था। उसी फंड के तहत या स्कूटी का वितरण किया गया है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों को कहीं भी जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चाईबासा महिला थाना प्रभारी मीनू कुमारी को टैब देकर सुरक्षा को बढ़ाने पर जोर देने की बात कही। प्रत्येक को 1-1 टैब प्रदान किया गया है। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, परिचारी प्रवर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *