Chaibasa (चाईबासा) : अमला टोला वार्ड संख्या-19 स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में मंगलवार को एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा विद्यार्थियों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में नामांकित सभी 450 विद्यार्थियों के लिए स्वेटर उपलब्ध कराए गए हैं।
Chaibasa News: 40 लाख रुपये की अवैध वसूली मामले में तीन शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच में तेजी
कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (DDC) संदीप कुमार मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) प्रवीण कुमार और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सदर चाईबासा, राजेश कुमार पासवान भी मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के पाँच-पाँच बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से स्वेटर प्रदान किए गए। शेष विद्यार्थियों के बीच स्वेटर का वितरण विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यालय लगातार उन्नति कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वेटर वितरण का यह आयोजन पिछले आठ वर्षों से सफलतापूर्वक जारी है और इसके लिए उन्होंने एस० आर० रूंगटा ग्रुप का आभार व्यक्त किया।











