जेल में बंद महिला बंदियों की वर्तमान परिस्तिथि का सर्वेक्षण कार्य प्राधिकार ने किया शुरू:- डीएलएसए सचिव

Chaibasa:- राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं झालसा रांची के तत्वावधान में राज्य भर के जेलों में बंदी महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्थिति मे सुधार के लिए व्यापक कार्य योजना बनाई गई है। जिसके तहत पश्चिम सिंहभूम जिला विधिक प्राधिकार के द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।

पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मिले दिशा निर्देश पर प्राधिकार के द्वारा जिले की जेल में बंद महिलाओं के वर्तमान स्थिति का आकलन करने हेतु सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने उपरोक्त विषय की विस्तृत जानकारी देते हुए आगे बताया कि मंडल कारा में बंद महिला बंदियों की वर्तमान परिस्तिथि का सर्वेक्षण कार्य प्राधिकार के द्वारा जारी है। सर्वेक्षण के बाद उन्हें बेहतर वातावरण देने की संभावनाओं के विकल्पों को प्राधिकार के माध्यम से प्रयास किया जाना है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत