Chaibasa: दोस्तों के साथ शर्त लगा कर ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदा युवक, भाग गए दोस्त

Chaibasa:- चाईबासा माहुलसाई स्थित रेलवे ओवरब्रिज से एक युवक रेलवे ट्रैक पर कूद गया. कुछ देर पड़ा रहा और उसके बाद उठकर चला गया. उसे हल्की चोटें आईं.

लोगों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाया था कि वे रेलवे ओवर ब्रिज से कूद सकता है. युवक के कूदने के बाद लोग जमा होने लगे और उसके साथी भाग गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लग गई. हालांकि युवक कौन था इसका पता नहीं चल पाया. लोग जितनी मुंह उतनी बातें बना रहे हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *