Chandil illegal sand mining Raid: कपाली गौरी घाट अवैध बालू खनन पर हाईकोर्ट के निर्देश पर छापेमारी, एनजीटी में 15 को सुनवाई

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो गौरी घाट से लगातार अवैध बालू खनन मामले को लेकर मीडिया में खबरें प्रकाशित होने पर झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है। इसे लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर एनजीटी ने गुरुवार को कपाली गौरी घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े: Saraikela-DOBO-illegal sand mining:डोबो गौरी घाट पर DMO की कार्यवाही को खनन माफियाओं ने दिखाया ठेंगा, रेड के 24 घंटे के भीतर फिर शुरू किया अवैध बालू खनन
कपाली गौरी घाट से लगातार अवैध बालू खनन मामले को लेकर हाईकोर्ट द्वारा मीडिया खबरों पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी को कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए, इसके बाद एनजीटी द्वारा डोबो गौरी घाट पर कार्रवाई को लेकर तीन सदस्य टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा मंगलवार को गौरी घाट पर छापेमारी की गई, इसमें मुख्य रूप से पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी, जिला कार्यपालक दंडाधिकारी समेत सरायकेला एडीएम शामिल थे, कार्रवाई के दौरान यहां से भारी मात्रा में अवैध बालू स्टॉक को जब्त किया गया है ,कार्रवाई के संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हाई कोर्ट ने अवैध बालू खनन मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एनजीटी को निर्देशित किया है, आज किए गए छापेमारी से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी कोर्ट में 15 अप्रैल को सौप जाएगा, जिस पर अगली सुनवाई होनी है, गौरतलब है कि गौरी घाट से बड़े पैमाने पर भारी मात्रा से दिन-रात अवैध बालू खनन संबंधित मामले सामने आ रहे थे ,जिस पर स्थानीय जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा खानापूर्ति कार्रवाई की जाती रही है।
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने मामले पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी
कपाली गौरी घाट से लगातार अवैध बालू खनन मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों द्वारा करवाई नहीं किए जाने को लेकर संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर एनजीटी द्वारा गठित टीम में मौजूद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली, उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला एनजीटी कोर्ट में लंबित है, जिस पर ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते . इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार करने वालों में हड़कम्प मचा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि मामले में बड़ी कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत