Chandil: रागीब मर्डर केस: कपाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,जमशेदपुर से धराया 302 का नामजद अभियुक्त

रागीब मर्डर केस

चाण्डिल (सरायकेला-खरसावां): चर्चित रागीब हत्याकांड में कपाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी तारिक को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी को जमशेदपुर से दबोचा गया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

कदमा तौकीर मर्डर केस का 6 घंटे में हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी अयान गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 35 वर्षीय तारिक, पिता मोहम्मद तौकिर, जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कोहिनूर टॉवर (फ्लैट नंबर 103) का निवासी है। वह चाण्डिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी कांड संख्या 237/2023 में नामजद अभियुक्त था।

दो साल से फरार था आरोपी

कपाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी तारिक इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मार्च 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि तारिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 302, 201, 120B और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है। उस पर हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप हैं।

पहले से रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तारिक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह वर्ष 2021 के कांड संख्या 133/2021 में भी फरार चल रहा था। उस मामले में उस पर रंगदारी मांगने, घर में घुसकर मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कपाली पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी इलाके में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता है। साथ ही पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

http://Gamharia TATA STEEL Murder: टाटा स्टील गम्हरिया, डबल मर्डर केस: डिपार्टमेंट के अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, स्टेशन रोड स्क्रैप टाल में रोज होता लाखों का कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *