Chandil: पर्यटन को उड़ान: दलमा में ‘दालमा इको रिट्रीट’ की शुरुआत, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार,15 इको-फ्रेंडली कॉटेज का भव्य उद्घाटन,

दालमा इको रिट्रीट

सरायकेला: झारखंड में पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को गति देने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले स्थित दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य के माकुलाकोचा में ‘दालमा इको रिट्रीट’ का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।

पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन सहित सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दालमा इको रिट्रीट
अतिथियों ने नवनिर्मित कॉटेज का निरीक्षण कर इसे राज्य में इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास करार दिया।
​पत्रकारों से बातचीत के दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इन पर्यावरण-अनुकूल कॉटेज का निर्माण कराया गया है। इसका किराया 3,500 रुपये प्रति रात रखा गया है, जिसमें नाश्ता भी शामिल है। इससे इको डेवलपमेंट कमिटी के माध्यम से स्थानीय और प्रशिक्षित युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे।

दालमा इको रिट्रीट

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि नेतरहाट के मैग्नोलिया में ग्लास ब्रिज जैसी अन्य पर्यटन विकास योजनाएं भी प्रगति पर हैं।

​वन प्रमंडल पदाधिकारी सब आलम ने बताया कि पर्यटन विभाग की निधि से कुल 15 इको-कॉटेज तैयार किए गए हैं। इसका संचालन स्थानीय समिति करेगी और प्राप्त राजस्व का उपयोग कर्मचारियों के वेतन के लिए होगा। पर्यटक इन कॉटेज की ऑनलाइन बुकिंग dalmawildlife.com तथा झारखंड पर्यटन (JTDC) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत