डाक विभाग में बदलाव: पुराने को विदाई, नए अधिकारी का स्वागत

पोस्ट ऑफिस में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता

चाईबासा: चाईबासा पोस्ट ऑफिस में शनिवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां पश्चिमी सिंहभूम के डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता के तबादले पर उन्हें विदाई दी गई। उनका तबादला राँची कर दिया गया है।

पोस्ट ऑफिस में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता
इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह को यादगार बनाने के लिए कर्मचारियों द्वारा संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

विदाई समारोह में सुमन कुमार सामंता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने जिले के डाकघरों में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में कार्य के प्रति सक्रियता भी बढ़ी है।

वहीं, नए डाक निरीक्षक गौरव कुमार का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने मिलकर केक काटा और खुशी साझा की।

समारोह के आयोजन में विवेक कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में चाईबासा प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर पल्लब कुमार दास एवं आईपीपीबी के सीनियर मैनेजर एन के कुनाल समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर नगर निगम

Adityapur Water Supply: आदित्यपुर: अधूरी जलापूर्ति योजना पर निगम प्रशासन सख्त, मेयर-डिप्टी मेयर ने जिंदल एजेंसी को समय सीमा में काम पूरा करने का दिया निर्देश, वन विभाग की एनओसी और बिजली बाधा दूर करने के लिए बनी रणनीति