चाईबासा में रोमन कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस पर्व

चर्च में क्रिसमस की मध्यरात्रि प्रार्थना

Chaibasa (चाईबासा) : रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर कैथोलिक समुदाय के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे-बच्चियों ने सुबह आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के जन्म का सुसमाचार सुना।

चाईबासा रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस पूजा
चाईबासा रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस पूजा

कांग्रेसियों ने क्रिसमस पर्व की दी बधाई ,प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया : कांग्रेस

हो भाषा में मिस्सा पूजा संपन्न

प्रार्थना सभा के दौरान पल्ली पुरोहित निकोलस केरकेट्टा ने हिंदी भाषा में तथा सहायक पल्ली पुरोहित अगस्टिन कुल्लु ने हो भाषा में मिस्सा पूजा संपन्न कराई। क्रिसमस पर अपने संदेश में उन्होंने प्रभु यीशु के प्रेम, दया और करुणा के भाव को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के जन्म की खुशी केवल उत्सव तक सीमित न रहकर हमारे आचरण और व्यवहार में भी दिखनी चाहिए। यदि हम अपने मन में प्रेम और करुणा रखें, तो नकारात्मक प्रभाव हम पर हावी नहीं होंगे और हम निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।

चर्च में क्रिसमस की मध्यरात्रि प्रार्थना
चर्च में क्रिसमस की मध्यरात्रि प्रार्थना

 भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

मिस्सा पूजा के दौरान सिस्टर नीलिमा की अगुवाई में कॉन्वेंट की सिस्टरों ने प्रभु यीशु की वंदना में भजन प्रस्तुत किए। “जय-जय यीशु राजा, मनुष्यों को बचाने आया है” तथा हो भाषा में “गोंवा ओव: रेम जोनोम लेना जीसु, हम्बुद गुंगुद मेयाले जीसु” जैसे गीतों से चर्च परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

एक-दूसरे को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

मिस्सा पूजा के पश्चात सभी कैथोलिक परिवारों ने एक-दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु यीशु के जन्म स्थल का प्रतीक चरनी और सजे हुए क्रिसमस ट्री के सामने लोगों ने स्मृति के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मध्यरात्रि में विशेष प्रार्थना

इससे पूर्व मध्यरात्रि में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जैसे ही रात के बारह बजे, चर्च की घंटियां गूंज उठीं और प्रभु यीशु के जन्म की खुशी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाकर क्रिसमस की शुभकामनाएं देते नजर आए।

http://जमशेदपुर : क्रिसमस पर सड़क पर दिखे सांता क्लॉज़, लोगों के बीच बांटी खुशियां

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज