नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में IED ब्लास्ट होने से कोबरा का एक जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है रांची

Chaibasa:  पश्चिम सिंहभूम जिले के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ कोबरा के जवान घायल हो गया है. घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया जा रहा है.

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहा है सर्च ऑपरेशन में रेंगड़ा एवं बरकेला क्षेत्र से नक्सलियों को घेरने को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईडी ब्लास्ट होने से कोबरा के 1 जवान को पैर में स्प्लिंटर लगी है. जिससे एक जवान घायल हो गया है, उसके बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेजा जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन अभी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *