जगन्नाथपुर-हाटगम्हारिया मुख्य मार्ग पर दो बाईक की आपस में भिड़ंत, दो व्यक्ति गंभीर

Jagnnathpur:- जगन्नाथपुर-हाटगम्हारिया मुख्य मार्ग पर जैरपी गांव में दो बाइक आपस में टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गये।। मिली जानकारी के अनुसार कोटगढ़ निवासी बामिया चातोम्बा एवं विदेशी गोप सोमवार को सप्ताहिक हाट गम्हरिया बाजार से लौट रहे थे। वही विपरीत दिशा से आ रहे मालूका निवासी मंगल सिंह बोबोंगा आ रहा था। इस दौरान दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गये।जिससे दोनो बाईक सवार बुरी तरह दुर्घटना का शिकार हो गये। आनन फानन में ग्रामीणों व पुलिस की सहयोग से 108 एंबुलेंस को फोन कर घायलों को जगन्नाथपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। 

बता दें कि कोटगढ़ निवासी विदेशी गोप को गंभीर चोटे आई है एवं बामिया चातोम्बा को हल्की चोटें आई है। वही विपरीत दिशा से आ रहे मालूका निवासी मंगल सिंह बोबोंगा पूरी तरह स्वस्थ है। जगन्नाथपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदस अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। विदेशी गोप को पैर एवं माथे में अधिक चोटे आई है वही हाथ में हल्की चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *