कांग्रेसियों ने क्रिसमस पर्व की दी बधाई, प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया : कांग्रेस

Chaibasa : क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी, प० सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को संत जेवियर, सीएनआई, जीईएल चर्च, चाईबासा पहुँचकर फादर यूजिन एक्का, रेभ निकोलस नाग एवं पीएस चंपिया को पुष्प गुच्छ देकर क्रिसमस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी. 

 

कांग्रेसियों ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया. उन्होंने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया. यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय है. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, शंकर बिरुली, ओबीसी प्रकोष्ठ वरीय उपाध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह हेम्ब्रम शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *